फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: निजी समारोह में बिलासपुर आए जेपी नड्डा ने श्री नयना देवी में नवाया शीश

Mon, 27 Jan 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-घर पर मुंडन की रस्में करने के बाद परिवार सहित शक्तिपीठ पर किया हवन
विज्ञापन

-कन्या पूजन कर लिया माता नयना का आशीर्वाद, दबट में कुलदेवी के मंदिर भी टेका माथा

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा रविवार देर शाम अपने परिवार के साथ बिलासपुर के विजयपुर आवास पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। नड्डा अपने पोते पृथ्वी प्रकाश नड्डा के मुंडन संस्कार के लिए दो दिन के दौरे पर बिलासपुर आए थे।
सोमवार सुबह विजयपुर आवास पर नड्डा परिवार ने मुंडन संस्कार की सभी रस्में पूरी कीं। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। घर में सभी संस्कार पूरे करने के बाद नड्डा परिवार माता श्री नयना देवी जी के मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचा। नड्डा परिवार ने मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। मुंडन संस्कार की परंपरा को निभाते हुए नड्डा ने अपने पोते पृथ्वी का मुंडन माता जी के श्री चरणों में करवाया। नड्डा ने हवन कुंड में आहुतियां डालीं और कन्या पूजन भी किया। मंदिर के पुजारी नीलम कुमार ने पूजा अर्चना करवाई। मंदिर में इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद थे। माता श्री नयना देवी जी के प्रकटोत्सव के अवसर पर मंदिर में विशेष आयोजन हुआ था, जिसमें श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नड्डा ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी श्रद्धालु को दर्शन करने में असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था सर्वोपरि है और इसे ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए। प्रशासन ने इस निर्देश का पालन करते हुए व्यवस्था बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जेपी नड्डा के पुत्र हरीश नड्डा, पुत्रवधू रिद्धि, पत्नी मल्लिका नड्डा, नयना देवी क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा, सदर विस विधायक त्रिलोक जमवाल भी उपस्थित रहे। विधायक रणधीर शर्मा और मंदिर के पुजारियों ने नड्डा का मंदिर में पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी वहां मौजूद रहे। श्री नयना देवी जी में हवन और कन्या पूजन के बाद जेपी नड्डा ने दबट में अपनी कुलदेवी के दर्शन किए। इसके बाद वो वहीं से दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें