फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं में जल्द शुरू होगा इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य : राजीव

Sat, 21 Dec 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित खबर
विज्ञापन


- मंत्री धर्माणी ने अधिकारियों को दिए हैं जल्द काम शुरू करने के निर्देश
-परियोजना के निर्माण के लिए पूरी कर ली गई हैं सभी औपचारिकताएं

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। घुमारवीं में प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। घुमारवीं कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि मंत्री राजेश धर्माणी ने इस परियोजना को अपनी प्राथमिकता में शामिल किया है। उन्होंने अधिकारियों को जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उनके प्रयासों के चलते अब इस प्रोजेक्ट के निर्माण में आने वाली सभी बाधाओं को दूर कर लिया गया है।
राजीव ने बताया कि विभागीय अप्रूवल 2016 में इस परियोजना को मिला था। उस समय इसके लिए बजट का प्रावधान भी कर लिया गया था, और आवश्यक धनराशि लोक निर्माण विभाग के पास हस्तांतरित कर दी गई थी। प्रोजेक्ट के लिए जून 2016 में 50 लाख रुपये और सितंबर 2017 में 50 लाख रुपये की धनराशि लोकनिर्माण विभाग को सौंपी गई थी। इसके बावजूद पिछली भाजपा सरकार के दौरान इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर राजनीति की और इसे जानबूझकर लटकाया। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही से जनता को इस सुविधा से वंचित रहना पड़ा। हाल ही में प्रदेश में हुए सत्ता परिवर्तन, राजेश धर्माणी के दोबारा विधायक बनने के बाद इस प्रोजेक्ट को दोबारा गति मिली। शर्मा ने बताया कि अब सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इंडोर स्टेडियम के निर्माण से न केवल घुमारवीं के युवाओं को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि यह क्षेत्र में खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा। घुमारवीं के लोगों में इस घोषणा के बाद उत्साह का माहौल है। स्थानीय निवासियों का मानना है कि यह स्टेडियम क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने में मदद करेगा और घुमारवीं को प्रदेश के अग्रणी खेल हब के रूप में पहचान दिलाएगा। इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें