फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिलान्यास पट्टिका तक सिमटा बरठीं अस्पताल भवन का निर्माण

विज्ञापन
बरठीं अस्पताल के नए का की शिलान्यास पट्टिका। संवाद
विज्ञापन
चार साल बाद भी शुरू नहीं हो पाया काम, रोजाना जांच के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं मरीज
विज्ञापन

पर्याप्त जगह और सुविधाओं के अभाव में हो रही परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के नागरिक अस्पताल बरठीं में नए भवन का निर्माण चार साल बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन पर्याप्त जगह और भवन की कमी के कारण मरीजों और तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नए भवन के निर्माण की उम्मीद में वर्ष 2022 में हुआ शिलान्यास अब तक महज शिलान्यास पट्टिका तक ही सीमित है।
नागरिक अस्पताल बरठीं में आसपास की कई पंचायतों से लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के मुकाबले अस्पताल में उपलब्ध जगह और सुविधाएं कम पड़ रही हैं। दाखिल मरीजों के उपचार के लिए इस्तेमाल किए जा रहे भवन की स्थिति भी बेहतर नहीं होने के कारण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में मरीजों और उनके तीमारदारों में अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर रोष है।
विज्ञापन

अस्पताल की बढ़ती ओपीडी और मरीजों की सुविधा को देखते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 5 जुलाई 2022 को नागरिक अस्पताल बरठीं के नए भवन का शिलान्यास किया था। उस समय लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही भवन का निर्माण शुरू होकर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन करीब चार साल बीतने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि नागरिक अस्पताल बरठीं के नए भवन का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू करवाया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन


बरठीं अस्पताल भवन के लिए 1.80 करोड़ जारी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर शशिदत्त शर्मा ने बताया कि नागरिक अस्पताल बरठीं के भवन निर्माण के लिए वर्ष 2022-23 और 2023-24 में 34 लाख रुपये प्राप्त हुए थे। इसमें से कुछ राशि खर्च न होने के कारण डायवर्ट हो गई थी। अब भवन निर्माण के लिए 1.8 करोड़ रुपये जारी हुए हैं, जिन्हें लोक निर्माण विभाग को ट्रांसफर कर दिया गया है। जल्द ही भवन निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में खाली चल रहे चिकित्सकों के पदों में से दो पदों पर नियुक्ति कर दी गई है। आने वाले समय में चिकित्सा विशेषज्ञों की नियुक्ति भी की जाएगी, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें