फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बगड़ भटोली का जीप योग्य पुल का निर्माण डेढ़ वर्ष से ठप, पूर्व विधायक नाराज

Thu, 06 Feb 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
निर्माणाधीन बगड़ी भटेड़ पुल। संवाद
विज्ञापन
-सुभाष ठाकुर बोले, 2020-21 में पुल के निर्माण के लिए स्वीकृत कराया था पैसा
विज्ञापन

-डीपीआर तैयार करवाकर निर्माण कार्य भी हुआ था शुरू
-एक सप्ताह में काम शुरू न होने पर उपायुक्त कार्यालय के घेराव की दी चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष ठाकुर ने बगड़ भटोली जीप योग्य पुल के निर्माण कार्य के पिछले डेढ़ वर्ष से ठप रहने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने इस मुद्दे पर प्रशासन से जवाब मांगा है कि स्वीकृत धनराशि के बावजूद पुल का निर्माण कार्य क्यों बंद पड़ा है।
विज्ञापन

सुभाष ठाकुर ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि 2020-21 में इस पुल के लिए धनराशि स्वीकृत करवाई गई थी, जिसे जिला माइनिंग फंड (डीएमएफ) के तहत अनुसूचित जाति कंपोनेंट में डाला गया था। लोक निर्माण विभाग द्वारा डीपीआर तैयार करवाकर निर्माण कार्य भी शुरु कर दिया गया था और दोनों तरफ पिलर बनाए जा चुके थे। बावजूद इसके कार्य बंद पड़ा हुआ है। कहा कि डीएमएफ के अध्यक्ष उपायुक्त होते हैं, इसलिए उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि निर्माण कार्य बंद क्यों है और स्वीकृत धनराशि किस खाते में स्थानांतरित की गई है। सुभाष ठाकुर ने बताया कि इस पुल के निर्माण से मल्यावर, निचली भटेड, कुड्डी, रोहिण, ननावां और कुह मझवाड़ पंचायत के करीब 40 हजार लोगों को लाभ होता। यह मार्ग बिलासपुर जिला मुख्यालय तक की दूरी भी कम करता। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो जनता के साथ बैठकर नई रणनीति बनाई जाएगी और उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया जाएगा। कहा कि डीएमएफ का उपयोग केवल मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाना चाहिए, लेकिन इसका दुरुपयोग हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें