फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पंजगाईं के खट्टा करियाल पालंगरी के 11 परिवारों को मिलेगी सड़क

Thu, 06 Feb 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सड़क को जल्द बजट में डाल दिया जाएगा : बंबर
विज्ञापन

- सडक़ सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को उठानी पड़ रही परेशानी





संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। उपमंडल सदर की ग्राम पंचायत पंजगाई के खट्टा करियाल पालंगरी के 11 परिवारों के लिए सड़क सुविधा मिलेगी। यह बात पूर्व सदर विधायक बंबर ठाकुर ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो साल पूर्व इस बस्ती के लोगों से सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के नाम गिफ्ट डीड बनाने को कहा था। इन पालंगरी के बाशिंदों ने बताया कि गिफ्ट डीड विभाग के नाम कर दी है। अब इस सड़क को बजट में डाल दिया जाएगा। प्रशासन और विभाग से भी मामले को उठाने की बात रखी है। बताते चलें कि खट्टा करियाल पालंगरी गांव के 11 परिवार आज भी बुनियादी सड़क सुविधा से वंचित हैं। हाल ही में एक दर्दनाक घटना ने इस समस्या को फिर से सामने ला दिया है। बीते तीन दिन पहले इस गांव की एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। गांव में सड़क सुविधा की कमी के कारण महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए पालकी का इस्तेमाल किया गया। उबड़-खाबड़ और फिसलन भरे रास्तों पर चल कर ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत के साथ महिला को सड़क तक पहुंचाया। 11 परिवारों ने सड़क निर्माण की मांग स्थानीय पंचायत से भी की थी, लेकिन अब तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। शशिपाल, रूपलाल, ओम प्रकाश, अंबरी देवी, शिव कुमार, रामकुमार विकास आदि का कहना है कि यह रास्ता अब पैदल चलने के लायक भी नहीं रह गया है। सिर्फ सड़क की कमी नहीं बल्कि पशुओं को भी लाने-जाने में भी समस्या उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें