फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सत्ता में आने के बाद से ही कांग्रेस की नीतियां-कार्यप्रणाली पूरी तरह विफल

Sat, 27 Dec 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की परिचय बैठक जिला भाजपा कार्यालय में शिरकत करने पहुंचे विधायक
विज्ञापन
भाजपा ओबीसी मोर्चा की परिचय बैठक में कांग्रेस पर जमकर बरसे रणधीर शर्मा
विज्ञापन

-बोले,सरकार ने जनता से किए गए वादों से मोड़ लिया है मुंह

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की परिचय बैठक जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष खुशी राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विधायक रणधीर शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आने के बाद से ही कांग्रेस सरकार की नीतियां और कार्यप्रणाली पूरी तरह विफल साबित हुई हैं। सरकार ने जनता से किए गए वादों से मुंह मोड़ लिया है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार आंख मूंदे बैठी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का पूरा ध्यान आंतरिक कलह और सत्ता बचाने में लगा हुआ है, जबकि जनहित के मुद्दे पूरी तरह से उपेक्षित हैं। वहीं, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रामलोक धनोटिया ने कहा कि ओबीसी समाज को समान अधिकार, सम्मान और अवसर दिलाने के लिए मोर्चा निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ओबीसी वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना मोर्चा की प्राथमिकता है। धनोटिया ने पंचायत और नगर निकाय से लेकर विधानसभा और लोकसभा स्तर तक ओबीसी वर्ग की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनहितैषी नीतियों को ओबीसी समाज तक पहुंचाने के लिए हिमाचल प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा पूरी तरह संकल्पबद्ध है। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें