फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस किराया बृद्धि पर बिलासपुर में गूंजी युवा कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। युवा कांग्रेस ने बुधवार को बस किराया में बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोला। युकां प्रदेश महासचिव आशीष ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। युकांइयों ने जमकर नारेबाजी कर धरना दिया। साथ ही इस मुद्दे में हस्तक्षेप करने के लिए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

इस मौके पर युकां नेताओं ने कहा कि प्रदेश की सरकार आए दिन जनविरोधी फैसले जनता पर थोप रही है। वैश्विक कोरोना महामारी के बीच आम जनता सरकार से राहत की उम्मीद कर रही है। लेकिन, सरकार मनमाने फैसले ले रही है। आशीष ठाकुर ने कहा कि जयराम सरकार प्रदेश की पहली सरकार है जिसने अपने 2 वर्ष 7 महीने के कार्यकाल में बसों के किराये में 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी की है।
युवाओं ने एडीएम बिलासपुर विनय धीमान के माध्यम से राज्यपाल बंडारू दततात्रेय को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि वो खुद इस मामले में हस्तक्षेप करें। प्रदेश सरकार को निर्देश जारी करें कि बस भाड़े में वृद्धि के निर्णय को निरस्त किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस पवन ठाकुर, लोकसभा सचिव वीरेंद्र संधू, सदर युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव शर्मा, सर्वेश, उपमन्यु, जतिन ठाकुर, अरुण ठाकुर, विवेक चंदेल, वसीम मूसा, कमल किशोर, साहिल, दिनेश, आशीष, सुनील ठाकुर, सुमन ठाकुर, ऋषभ, राहुल ठाकुर, मनीष, शिवांक, विक्रम व अन्य युवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें