फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने घुमारवीं और कुठेड़ा में निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
कुठेड़ा बाजार में मशाल जुलूस निकालते बंबर ठाकुर और अन्य कांग्रेसी नेता। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। सेना की अग्निपथ भर्ती योजना और ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने घुमारवीं और कुठेड़ा बाजार में मशाल जुलूस निकाल कर रोष जताया। घुमारवीं में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश धर्माणी और कुठेड़ा में प्रदेश कांग्रेस महासचिव बंबर ठाकुर की अगुवाई में मशाल जुलूस निकाले गए।
विज्ञापन

बंबर ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कुठेड़ा बाजार से कुठेड़ा स्कूल तक मशाल जुलूस निकाला। इस अवसर पर बंबर ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सरकार इस योजना को वापस नहीं लेती है तो प्रदेश कांग्रेस खंड स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक हर स्तर पर विरोध करेगी।
उधर, घुमारवीं में कार्यकर्ताओं ने हाथ में मशालें लेकर पूरे शहर का चक्कर लगाया। इसके बाद गांधी चौक पर धरना दिया। इस अवसर पर राजेश धर्माणी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ है। अग्निपथ योजना को सहन नहीं किया जाएगा। भाजपा सरकार देश और प्रदेश में पूरी तरह फेल हो चुकी है। बिना सोचे-समझे निर्णय ले रही है। कोई भी भाजपा नेता महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक स्थिति पर मुंह खोलने को तैयार नहीं है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्नल नरेश ठाकुर, कैप्टन चंबेल सिंह, कैप्टन मंजीत, कैप्टन करतार सिंह, कैप्टन पवन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें