फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने प्रदेश को कर्ज में डूबो कर देशभर में कराई बदनामी: गर्ग

Thu, 30 Jan 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र गर्ग । संवाद
विज्ञापन
-बोले, मंत्री ढंग से नहीं दे पा रहे सफाई, जनता को कर रहे गुमराह
विज्ञापन

-कर्ज का पैसा मंत्रियों की कोठियों पर हो रहा खर्च

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने दो साल में ही प्रदेश को पूरी तरह कर्ज में डूबोकर देशभर में बदनाम किया है। इनके मंत्री सफाई देने में जुटे हैं, लेकिन वह ढंग से सफाई भी नहीं दे पा रहे हैं। यह बात पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कही।
विज्ञापन

घुमारवीं में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मंत्री राजेश धर्माणी शिमला में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में सफाई देने में जुटे हैं। लेकिन वो सफाई भी ठीक ढंग से नहीं दे पा रहे हैं। प्रदेश सरकार दो साल के कार्यकाल के दौरान ही 30 हजार करोड़ कर्ज दो सालों में ले चुकी है। वहीं जयराम सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में 20 हजार करोड़ कर्ज लिया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि वर्तमान सरकार ने दो साल में 30 हजार करोड़ रुपये कर्ज लेने के बावजूद भी आज प्रदेश की वित्तीय हालत बेहद चिंताजनक है। सरकार की ओर से प्रदेश को कर्ज में डुबोने के बावजूद भी आज कर्मचारी अपने वेतन को तरस रहे हैं। प्रदेश में सारे विकासात्मक कार्य रुके पड़े हैं। क्योंकि ठेकेदारों को उनके पैसे नहीं मिल पा रहे हैं। कोषागार बंद हैं। कर्मचारियों को अपने ही पैसे नहीं मिल पा रहे हैं। जिन कर्मचारियों ने अपने बेटियों की शादी के लिए पैसे जमा कर रखे थे, आज उन्हें अपने ही पैसे के लिए वह दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के मंत्री गैर जिम्मेदाराना बयान देकर जनता को गुमराह करने में लगे हुए हैं, जबकि सरकार के मंत्री खुद इस बात को मान रहे हैं कि दो साल में सरकार 30 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है। गर्ग ने कहा कि आज आम आदमी पर बिजली पानी से लेकर राशन और तेल पर टैक्स लगाकर उनको लूटा जा रहा है और वही पैसा सरकार आज अपने ऐसो आराम पर खर्च कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सारे पैसे का दुरुपयोग कर आज मंत्रियों की कोठियों को सजाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं और दूसरी तरफ जनता को वित्तीय संकट का बहाना बनाकर गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें