फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शिविर में किया 102 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

Thu, 30 Jan 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को दी बड़े स्वास्थ्य संस्थान में जाने की सलाह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था के सहयोग से संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने ग्राम पंचायत नखलेड़ा के गांव टिहरी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 102 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर के संयोजक आकाश चंदेल ने बताया कि बदलते मौसम के कारण खांसी, जुकाम और अन्य बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम द्वारा घर-द्वार पर निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। स्वास्थ्य शिविर का नेतृत्व डॉ. देवेश संख्यान ने किया। इस दौरान 24 लोगों के रक्त जांच की गई। स्वास्थ्य परीक्षण में
विज्ञापन
विज्ञापन

22 लोग हड्डियों की बीमारियों से ग्रसित, 23 लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित, 21 लोग मधुमेह से ग्रसित पाए गए। उन सभी को मौके पर दवा दी गई। वहीं उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में जाकर बेहतर इलाज लेने की भी सलाह दी गई। शिविर में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस स्वास्थ्य शिविर में फार्मासिस्ट कुसुम लता, लैब तकनीशियन आशीष कुमार, समाजसेवी सुमन कुमार सहित अन्य समाजसेवियों ने भी अपनी सेवाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें