फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनविरोधी फैसलों का खामियाजा कांग्रेस सरकार को भुगतना पड़ेगा : राकेश जमवाल

Mon, 09 Jun 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित भाजपा की कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
मुख्यालय में भाजपा कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का 11 साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा अभियान चलाकर कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं को इस अभियान की रूपरेखा की जानकारी देने के लिए सोमवार को बिलासपुर में कार्यशाला आयोजित की गई।
राकेश जमवाल ने कहा कि मोदी युग के 11 साल ऐतिहासिक रहे हैं। इस अवधि में देश ने कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं। अर्थव्यवस्था के मामले में भारत ग्यारहवें से चौथे स्थान पर पहुंच गया है। चाहे फोरलेन और नेशनल हाईवे का विस्तार हो अथवा हवाई अड्डों का विकास, भारत ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व तरक्की की है। ग्रामीण इलाकों को विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए बजट का मुख और विकास का रुख गांवों की ओर मोड़ा गया है। रक्षा क्षेत्र में भी देश ने बड़ी छलांग लगाई है। भारत अब हथियारों का निर्यातक बन गया है। अब देश की ओर आंख उठाकर देखने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है। दूसरी ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनविरोधी फैसले ले रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस सरकार ने अब अस्पतालों में पर्ची बनवाने के लिए मरीजों से 10 रुपये की वसूली तक शुरू कर दी है। प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नजर नहीं आ रही है। सरकार और अधिकारी एक-दूसरे पर उंगलियां उठा रहे हैं, जिससे दोनों ही सवालों के कटघरे में हैं। जनविरोधी फैसलों का खामियाजा कांग्रेस सरकार को भुगतना ही पड़ेगा।
विज्ञापन

राकेश जमवाल ने कहा कि अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता जहां मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएंगे, वहीं सुक्खू सरकार की नाकामियों और जनविरोधी निर्णयों की पोल भी खोलेंगे। इसी कड़ी में कार्यकर्ता आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का पंजीकरण करवाना भी सुनिश्चित करेंगे। इस अभियान के दौरान पौधरोपण, योग दिवस, मन की बात, प्रोफेशनल मीट और आपातकाल पर सेमिनार जैसे कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि भी मनाई जाएगी। इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यशाला में प्रदेश भाजपा सचिव सुमीत शर्मा ने कार्यकर्ताओं से 15 जुलाई से 15 अगस्त तक जिला के प्रत्येक बूथ पर 11-11 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यशाला में जिला परिषद अध्यक्ष विमला, नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम, स्वदेश ठाकुर, बृजलाल ठाकुर, प्यारेलाल चैधरी, नीना कौशल और शैलजा शर्मा समेत कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा, सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल और जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णलाल चंदेल विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें