फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायकों के विस क्षेत्रों के साथ भेदभाव कर रही कांग्रेस सरकार : रणधीर

Wed, 05 Feb 2025 07:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते श्री नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा व अन
विज्ञापन
- प्रवक्ता बोले, तथ्यहीन बयानबाजी कर जनता को गुमराह कर रहे सुक्खू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं श्री नयना देवी जी विधानसभा के विधायक रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस के नेताओं पर तथ्यहीन बयानबाजी करके लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों के साथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रही है।
विज्ञापन

परिधि गृह बिलासपुर में पत्रकार वार्ता में रणधीर शर्मा ने कहा कि विधायक प्राथमिकता की बैठक का भाजपा विधायकों ने इसलिए बहिष्कार किया क्योंकि पिछले दो साल से विधायक प्राथमिकता में डाली गई योजनाओं को धन की तक स्वीकृति नहीं हुई है। मुख्यमंत्री विरोधाभास वाले बयान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पहले कहा कि भाजपा विधायक वाले 10 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए 700 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की, लेकिन पिछले कल ही उन्होंने यह आंकड़ा बदल दिया और कहा कि 421 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। इसके अलावा पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि के विकास कार्य की स्वीकृति बता रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री ने इसी विधानसभा क्षेत्र के लिए 124 करोड़ रुपये के विकास कार्य की स्वीकृति दिखाई है। मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री दोनों ही जनता को गुमराह कर रहे हैं। श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के तहत लोक निर्माण विभाग की चार सड़कें और जनशक्ति विभाग की तीन योजनाएं पिछले दो साल से नाबार्ड के पास डीपीआर के साथ स्वीकृत पड़ी हैं, लेकिन उन पर पैसा नहीं दिया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक वाले विधानसभा क्षेत्रों में परियोजनाएं की राशि आ गई है, लेकिन भाजपा विधायकों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार और कांग्रेस के नेताओं ने अपना रवैया नहीं बदला तो आने वाले समय में भाजपा एक जन आंदोलन खड़ा करेगी। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें