बिलासपुर के बलोह स्कूल में सडक सुरक्षा,साइबर और नशे के प्रति बच्चों को जागरूक करते तलाई थाना प्
बलोह स्कूल में पुलिस ने बच्चों को बताए नशे के साइड इफेक्ट्स
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलोह में तलाई थाना प्रभारी विनोद कुमार ने साइबर अपराध और नशे के प्रति जागरुकता अभियान चलाया। इस मौके पर उन्होंने छात्रों और अध्यापकों को डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराध और नशे के खतरों से बचने के लिए आवश्यक उपाय बताए।
विनोद कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले दो वर्ष में साइबर ठगी के मामलों में चिंताजनक वृद्धि हुई है। साइबर अपराधी लोगों की भावनाओं, डर और लालच का फायदा उठाकर उन्हें ठग रहे हैं। यह अपराधी झूठी फोन कॉल्स, फर्जी ई-मेल और वाट्सएप संदेशों के माध्यम से अपने जाल में फंसाते हैं। उन्होंने लोगों से साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने का आह्वान किया। नशे के खिलाफ जागरुकता पर उन्होंने बताया कि नशा समाज के लिए एक बड़ा खतरा बन चुका है। पुलिस द्वारा इस समस्या से निपटने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन इसके लिए समाज के हर व्यक्ति का सहयोग भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अगर कोई नशीले पदार्थों की तस्करी करता है, तो नागरिक बिना किसी डर के पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।
सड़क सुरक्षा के बारे में बात करते हुए उन्होंने छात्रों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों से वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने, नशा करके वाहन न चलाने, और हेलमेट पहनने की सलाह दी। साथ ही, सड़क पर यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने की भी अपील की। अंत में पाठशाला के प्रधानाचार्य कामराज सेठी ने भियान की महत्ता पर जोर दिया।