फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नयना देवी जी में आठ बूथों पर गठित की कांग्रेस कमेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसके तहत आठ बूथों पर कांग्रेस कमेटियों का गठन किया गया।
विज्ञापन

इनमें जामली, छड़ोल, कल्लर, पट्टा, कचौली, बड्डू, चिल्ला और मैहथी बूथ शामिल हैं। कमेटियों का गठन प्रदेश कांग्रेस महासचिव विकास ठाकुर और जुखाला खंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्याम लाल चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। कमेटियों के गठन के साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई। पार्टी को उम्मीद है कि बूथ स्तर पर जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और कांग्रेस की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने में भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही संगठन की गतिविधियों को गति देने और जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें