फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दधोल कलां में सड़क पर घायल मिले युवक की हालत गंभीर

विज्ञापन
दधोल कलां में हुए हादसे में घायल के परिजन पुलिस थाना भराड़ी पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
48 घंटे बाद भी नहीं आया होश, परिजनों ने हादसे के बजाय साजिश की जताई आशंका
विज्ञापन

रविवार रात को सड़क पर घायल मिला था नीरज

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के दधोल कलां कस्बे में रविवार रात सड़क पर घायल अवस्था में मिले 25 वर्षीय युवक नीरज की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के करीब 48 घंटे बाद भी उसे होश नहीं आया है। परिजनों के अनुसार चिकित्सकों ने बताया है कि युवक के शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। युवक की गंभीर हालत को लेकर परिवार में चिंता का माहौल है।
डोहरु गांव निवासी नीरज रविवार रात दधोल कलां के पास सड़क पर घायल अवस्था में मिला था। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए एम्स बिलासपुर पहुंचाया। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई गई थी कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हुआ है। हालांकि, परिजनों ने घटना को सामान्य सड़क हादसा मानने पर सवाल उठाते हुए किसी साजिश की आशंका जताई है।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि यदि नीरज किसी वाहन की चपेट में आया होता तो उसकी बाइक को भी नुकसान पहुंचना चाहिए था, लेकिन बाइक पर खरोंच तक नहीं है। इसके अलावा घटना के बाद से उसका मोबाइल फोन भी बरामद नहीं हुआ है। इन्हीं परिस्थितियों के आधार पर परिजनों ने पुलिस से मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की है। मंगलवार को नीरज के परिजनों के साथ दो दर्जन से अधिक ग्रामीण भराड़ी थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस के समक्ष मामले की जांच जल्द पूरी करने की मांग रखी। ग्रामीणों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की बारीकी से जांच करने का आग्रह किया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, कार कब्जे में

पुलिस दधोल कलां और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना के समय वहां से गुजरने वाले वाहनों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। जांच के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक कार को कब्जे में लिया है। कार की भी बारीकी से जांच की जा रही है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही कार के घटना से संबंध को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

मंगलवार को फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस कब्जे में ली गई कार और मौके से मिले अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि नीरज वास्तव में किसी वाहन की चपेट में आया था या घटना के पीछे कोई अन्य वजह थी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक साक्ष्यों, कार और अन्य तथ्यों को जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है।

दधोल कलां में हुए हादसे में घायल के परिजन पुलिस थाना भराड़ी पहुंचे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें