फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीएम सुक्खू जिले में आज करेंगे विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
-घुमारवीं और कलोल में करेंगे जनसभा को संबोधित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज बिलासपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान चारों विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री घुमारवीं और कलोल में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

सीएम हेलिकॉप्टर से 9:45 पर एम्स बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां से वह सीधा बागछाल पर पहुंचेंगे और नवनिर्मित बागछाल पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सीएम कलोल पंचायत के लग गांव के लिए रवाना होंगे। यहां पर सीएम कलोल में पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन, उप तहसील कलोल भवन, पीएचसी ऋषिकेश भवन और कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं के भवन की आधारशिला रखेंगे। साथ ही गेहड़वीं जलशक्ति विभाग के तहत काहरवीं-नल्लह पेयजल योजना का उद्घाटन करेंगे। सीएम प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-3 के तहत बुहाड़ से मल्होट, ढोलग से चक्कनाड, बरोहा से कोहिना, जड्डू से बड़गांव गल्लू, मरोतन से धनी और भल्लू से बलघाड़ सड़क की आधारशिला रखेंगे। साथ ही बागछाल से कलोल सड़क सुधारीकरण, बलड़ा सुन्हाणी, री रडोह, टिहरी, बकैन की सिंचाई योजनाओं की नींव रखेंगे। श्री नयनादेवी जी विस में स्वारघाट-श्री नयना देवी जी-भाखड़ा-खरकड़ी सड़क, गलवा से ग्वालथाई सड़क, बैहल से स्वाहण वाया लखाला से बैहल सड़क, बनेड़ जगातखाना सड़क और टोबा ग्वालथाई से धरोट सड़क (पीएमजीएसवाई-3) की आधारशिला रखेंगे। लग में सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 12:10 पर सीएम घुमारवीं के लिए रवाना होंगे। यहां पर वह जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही नए भवन और सड़कों का उद्घाटन और आधारशिला भी रखेंगे। इसके अलावा सदर विस के तहत भी विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें