फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर एसडीएम ने की बैठक

Wed, 14 Feb 2024 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले सप्ताह होना है मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का झंडूता में दौरा
विज्ञापन

-अधिकारियों को दिए विभागीय कार्यों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश
झंडूता (बिलासपुर)। अगले सप्ताह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह के दौरे को लेकर झंंडूूता के एसडीएम योग राज धीमान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। एसडीएम ने उपमंडल स्तर के सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभागों के कार्यों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, विवेक कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री का झंडूता विधानसभा क्षेत्र में यह दौरा ऐतिहासिक रहेगा। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री दौरे के दौरान कई बड़ी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्य आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर झंडूता के सहायक आयुक्त एवं तहसीलदार अर्शिया शर्मा, उपमंडल पुलिस अधीक्षक चंद्रपाल सिंह, लोक निर्माण विभाग के मंडलीय अधिशासी अभियंता केके चौहान, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश वैध, पुलिस थाना प्रभारी तलाई अमिता चौधरी, बहुतकनीकी कॉलेज कलोल के प्राचार्य दिनेश शर्मा और सहायक अभियंता राजेश धीमान सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें