फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अली खड्ड में परियोजना बनने से दांवीघाटी के घराट हो जाएंगे बंद

Wed, 14 Feb 2024 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में सिकरोह के त्रिवेणीघाट पर बना घराट । संवाद
विज्ञापन
घराटी बोले : प्राकृतिक संपदा को बचाने के लिए नहीं बननी चाहिए परियोजना
विज्ञापन

- अली खड्ड के पानी से चलते हैं करीब 25 घराट

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर और सोलन सीमा पर पेयजल योजना के बनने से दांवीघाटी के कई घराट गर्मियों के मौसम में बंद हो जाएंगे। इस मौसम में अली खड्ड में पानी डेढ़ इंच भी नहीं रहेगा, जिससे घराट 5 माह तक पूूूरी तरह बंद रहेंगे। घराट चलाने वाले घराटियों ने बताया कि प्राकृतिक संपदा को बचाने के लिए परियोजना नहीं बननी चाहिए। दांवीघाटी में वर्तमान समय में अली खड्ड के पानी से करीब करीब 25 घराट चलते हैं। स्थानीय ग्रामीण और जन प्रतिनिधियों का कहना है कि कुछ साल तक इस खड्ड पर चलने वाले घराटों की संख्या 50 से अधिक थी। लेकिन बेतहाशा पेयजल योजनाएं और आधुनिकता की दौड़ के कारण कई घराट बंद हो गए। कहा कि घराट संरक्षण के लिए कदम उठाए जाने चाहिए थे लेकिन नई परियोजनाएं बनाकर इन्हें बंद किया जा रहा है। यदि घराट बंद होते हैं तो कई परिवारों की आजीविका पर असर पड़ेगा। बता दें कि घराट किसी खड्ड या नाले के किनारे कूहल से निकाले पानी की ग्रेविटी से चलते हैं। ये आम तौर पर डेढ़ मंजिला घर की तरह होते हैं। ऊपर की एक मंजिल में बड़ी चट्टानों से काटकर बनाए पहिये लकड़ी या लोहे की बड़ी-बड़ी फिरकियों पर पानी के वेग से घूमते हैं। इससे आटा पिसता है।
विज्ञापन


इनसेट
दांवीघाटी में चल रहे घराटों का सर्वे किया गया है। घराट संस्कृति अंतिम सांसें गिन रहे हैं। घराटों बंद होने का सबसे बड़ा कारण खड्ड में गिरता जलस्तर है। अब जो घराट चल रहे हैं, उनमें से अधिकतर दांवीघाटी के ऊपर वाले क्षेत्र में हैं। यदि त्रिवेणीघाट में पेयजल योजना बनती है तो यह घराट भी बंद होने की कगार पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

भूप सिंह, प्रधान, सिकरोहा पंचायत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें