घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की जनता को 191.03 करोड़ रुपये की सौगात दी। सीएम ने वीरवार को भराड़ी में 13 योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन किए। सीएम ने कहा कि इससे पहले कभी एक साथ इतने शिलान्यास व उद्घाटन नहीं हुए। भराड़ी में पहले किसी मुख्यमंत्री ने नहीं दी इतनी बड़ी सौगात नहीं दी। क्योंकि 12 पट्टिकाएं लगी हैं और 13वीं पट्टिका लगाने के लिए जगह भी नहीं बची है। जिससे घुमारवीं की जनता बधाई की पात्र है। परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि हम संगठन के साथी हैं। पहले दौरे पर जब 4 दिसंबर 2018 को आया था तो राजेंद्र गर्ग विधायक थे और अब आया हूं तो परिणाम जनता के सामने है। जिले को मंत्री पद मिला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि करोड़ों रुपये के शिलान्यास पहली बार घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में हुए हैं। क्या इससे जनता खुश है तो जनता ने भी अपनी हामी भर सहमति जताई। कहीं से भी तालियों की गूंज नहीं सुनाई दी। खुद मुख्यमंत्री को कहना पड़ा कि तालियां बजाओ, तब जाके जनता ने तालियां बजाकर सीएम का अभिवादन किया।