फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वाहन में स्वच्छता अभियान शुरू, सार्वजनिक स्थानों पर रखे कूड़ेदान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत स्वाहन में प्रधान अमरजीत कौर की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत पंचायत क्षेत्र के स्कूलों, मंदिरों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर दो-दो कूड़ेदान उपलब्ध करवाए गए हैं, ताकि लोग खुले में कूड़ा न फेंकें।
विज्ञापन

प्रधान अमरजीत कौर ने पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीणों से भी पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंचायत ने स्वच्छता को प्राथमिकता दी है, जिससे गांव के सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखा जा सके। उन्होंने लोगों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कूड़ेदानों में डालने की अपील की, ताकि कचरे का उचित निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छ गांव बनाना केवल पंचायत की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक ग्रामीण की भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें