शिवा बीएड कॉलेज में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जांच करवाते विद्यार्थी। संवाद
- शिवा बीएड कॉलेज में लगा आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चांदपुर और शिवा बीएड कॉलेज घुमारवीं के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने करीब 100 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य की जांच की।
एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने शिविर का शुभारंभ किया। इससे पहले शिवा शिक्षण समूह के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने एसडीएम गौरव चौधरी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि लोगों और प्रशिक्षुओं को आयुर्वेद का लाभ मिले, इसके के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि आयुर्वेदिक दवा आज भी उतनी ही लाभकारी हैं, जितनी सदियों पूर्व हुआ करती थी। बरसात का मौसम चल रहा है। इस मौसम में सफाई का विशेष ध्यान रखें। ताजे भोजन के अलावा पानी उबाल कर पीएं। बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए उन्हें फास्ट फूड से दूर रखें। इस दौरान विशेषज्ञों ने लोगों को जीवनशैली में सुधार करने, स्वस्थ दिनचर्या बनाने और योग के साथ व्यायाम करने की भी सलाह दी। शिविर में आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल चांदपुर के प्राचार्य डॉ. हर्षा एएनएम और उनकी चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं दी। शिविर में प्रशिक्षुओं की खून संबंधी जांच भी की गई। इस मौके पर शिवा महाविद्यालय के प्रशिक्षु छात्र और छात्राएं सहित स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
शिवा बीएड कॉलेज में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जांच करवाते विद्यार्थी। संवाद