फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरण गंगा में श्रद्धालुओं को मिलेगा स्वच्छ और शुद्ध पानी

Sat, 16 Apr 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
 बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में अब बाबा जी के भक्तों को चरण गंगा में स्वच्छ तथा शुद्ध पानी मिलेगा। चरण गंगा को स्वच्छ रखने के लिए नगर पंचायत तलाई ने एक प्रपोजल तैयार की है। नपं ने आईपीएच विभाग को तलाई में रूट जोन टेक्नॉलोजी के तहत योजना बनाने को कहा है।
विज्ञापन


इस योजना के तहत खड्ड के किनारे नड़ प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। जो पानी को साफ करने में मदद करेंगे। पौधों की जड़ों से गंदा पानी गुजरने पर पानी साफ होगा। उसके बाद 10 वाई 10 के तीन गड्ढे बनाए जाएंगे। इनमें रेत से होकर पानी गुजरेगा।

गंदगी पहले गड्ढे में रह जाएगी। जिसे किसानों को खाद के रूप में प्रयोग करने के लिए देंगे। शुद्ध जल ही चरण गंगा में जाएगा। इससे बाबा जी की नगरी भी स्वच्छ हो जाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बाबा बालक नाथ की तपोस्थली में लाखों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु बाबा जी के दर्शनों के लिए आते हैं। तलाई एक धार्मिक नगरी के साथ व्यापारिक कस्बा भी है। इसके चलते तलाई बाजार की निकास नालियों का पानी सीधा दुग्ध खड्ड में जाता है। इससे खड्ड का पानी गंदा होने लगा है।

श्रद्धालु ले जाते हैं यहां से जल
उधर, दुग्ध खड्ड जिसे श्रद्धालु बाबा जी की चरण गंगा कहते हैं। यह श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है। श्रद्धालु यहां से जल को पवित्र मानकर अपने घरों को ले जाते हैं। लेकिन, तलाई बाजार का गंदा पानी चरण गंगा में मिलता देखकर श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचने लगी है। इसके चलते नगर पंचायत तलाई ने शाहतलाई को स्वच्छ बनाने के लिए कमर कस ली है।

नड़ प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे : स्याल
नगर पंचायत अध्यक्ष बलदेव सिंह स्याल ने बताया कि योजना के तहत खड्ड के किनारे नड़ प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे, जो पानी को साफ करने में मदद करेंगे। उनकी जड़ों से गंदा पानी गुजरने पर पानी साफ होगा। उसके बाद 10वाई 10 के तीन गड्ढे बनाए जाएंगे। इनमें रेत से होकर पानी गुजरेगा। गंदगी पहले गड्ढे में रह जाएगी। इसकी खाद बनने पर उसे किसानों को देंगे तथा शुद्ध जल ही चरण गंगा में जाएगा। इससे बाबा जी की नगरी भी स्वच्छ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें