स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट के तहत ग्राम पंचायत स्वाहण के गांव भुवाई और डोलरा के दो लोगों ने अपने मवेशियों को लावारिस छोड़ दिया। अब ये लावारिस पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने पशुओं को लावारिस छोड़ने वालों की पहचान के बाद पुलिस थाना स्वारघाट में शिकायत पत्र दिया है।
भुवाई और डोलरा के ग्रामीणों दाता राम, शेर सिंह, कांशी राम, हरनाम सिंह, सीता राम, सुनीता देवी, हरजिंद्र कौर, महेंद्र, कृष्ण पाल, कर्म चंद, राम सिंह, नीलम ठाकुर, वीरेंद्र, सुरजीत सिंह, धनपत, भाग सिंह आदि ने शिकायत पत्र में कहा है कि भुवाई गांव के राम सिंह पुत्र इंद्र सिंह और रोशन लाल पुत्र गंगा राम ने अब अपनी पालतू पशुओं को बेसहारा छोड़ दिया है। पिछले कई दिनों से ये पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन पशुओं के शरीर पर टैग लगे हुए हैं। टैग से ग्रामीणों ने इनके मालिकों की पहचान की। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पशु मालिकों को दो दिन में पशुओं को अपने घर बांधने के लिए कहा है। अन्यथा उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। इसके बाद एक मालिक ने अपने एक मवेशी को बांध लिया है। जबकि दो मवेशी अभी भी लावारिस घूम रहे हैं।