फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 59 वर्षीय महिला की मौत, सात लोग पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में निचली भटेड़ की 59 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। महिला जिला अस्पताल में बीमार होने के चलते उपचाराधीन थीं। महिला की मौत के बाद पुष्टि करने के लिए सैंपल लेकर कोरोना टेस्ट किया गया। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन

जिले में रविवार को 7 नए मामले सामने आए हैं। बिलासपुर में संक्रमितों का आंकड़ा 2686 पहुंच गया है। वहीं 430 एक्टिव केस हैं। सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सोई से 41 वर्षीय, रौड़ा सेक्टर बिलासपुर से 60, 54 वर्षीय, कुनणु से 32, 34, 70, 60 वर्षीय पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सभी को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है। वहीं शुक्रवार को रैपिड एंटीजन से 157 सैंपल लिए गए थे। इनमें 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं रविवार को 165 सैंपल शिमला भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें