बरठीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश क्षत्रिय महासभा के उपाध्यक्ष आंचल चंदेल ने कहा कि ग्राम पंचायत बड़गांव लगातार 15 वर्षों से आरक्षित है। इससे सवर्ण समाज में नाराजगी है। बड़गांव पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस बार प्रधान की सीट ओपन नहीं हुई तो सभी लोग चुनावों का बहिष्कार करेंगे।
बड़गांव में बैठक कर युवाओं और बुजुर्गों ने कहा है कि अगर इस बार पंचायत में प्रधान की सीट ओपन नहीं हुई तो चुनावों में हिस्सा नहीं लेंगे। बैठक में अजय चंदेल, विशाल, गौरव, पंकज, अभिषेक, अनुराग सहित 50 लोगों ने कहा कि बड़गांव पंचायत में साल 2005 से लेकर आज दिन तक प्रधान की सीट आरक्षित है। इससे समस्त पंचायत वासियों में रोष है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस बार पंचायत प्रधान की सीट ओपन की जाए।