फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी को सशस्त्र सेना का झंडा लगाकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर वेलफेयर ऑर्गेनाइजर कैप्टन रमेश शर्मा ने उपायुक्त रोहित जम्वाल, अतिरिक्त उपायुक्त तोरूल रवीश और सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य को सशस्त्र सेना का झंडा लगाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उपायुक्त रोहित जम्वाल ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करने के लिए कोई भी नागरिक अपनी इच्छानुसार दान कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वे सैनिकों के सम्मान व उनके कल्याण में सहयोग दे। उन्होंने बताया कि इस फंड का उपयोग युद्ध में घायल सैनिकों, वीरांगनाओं और परिवार के लोगों की भलाई के लिए किया जाता है। वीर शहीदों के सम्मान के लिए यह आवश्यक है कि समस्त भारतवासी सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर देश भक्ति की भावना को प्रकट करने के लिए सशस्त्र सेना झंडे को व्यापक रूप से प्रचारित करें और उसका सम्मान करें। उन्होंने समस्त वर्ग व कर्मचारियों से आह्वान किया है कि वे यथासंभव योगदान करें ताकि देश की सीमा पर 24 घंटे सुरक्षा देने वाले सैनिकों और उनके परिजनों की मदद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें