फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना से पैदल सफर तय कर स्वारघाट पहुंचे कामगार, किए क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट ( बिलासपुर)। पटना से हजारों किलोमीटर का पैदल सफर कर दस कामगार शुक्रवार देर रात स्वारघाट बॉर्डर पर पहुंचे। बिहार के पटना में करीब डेढ़ महीने से लॉकडाउन के चलते फंसे हुए थे। ये कामगार जिला बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन के हैं।
विज्ञापन

हमीरपुर और बिलासपुर के दो कामगार शुक्रवार देर रात करीब आठ बजे स्वारघाट में पुलिस नाके पर पहुंचे। इन मजदूरों ने समझदारी का परिचय देते हुए स्वारघाट बस अड्डे में पुलिस नाके पर सेल्फ डिकलेरेशन फार्म भरा। इन कामगारों का कहना है कि परिवार के साथ-साथ अन्य लोगों को दिक्कत न हो इसलिए खुद को मेडिकल स्क्रीनिंग और सैंपलिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के हवाले किया। कामगारों के चेहरे पर उदासी और खाली हाथ घर लौटने की पीड़ा साफ दिखाई दे रही थी। उन्होंने बताया कि वे पांच दिन पहले पटना से पैदल चले थे। कई जगह वे वाहनों के माध्यम से आए। मजदूरों ने बताया कि लॉकडाउन के चलते कंपनी में काम बंद हो गया है। एक महीने तक जैसे-तैसे गुजारा कर लिया लेकिन पैसे खत्म होने के चलते घर को पैदल ही रुख किया। जिला सोलन के नालागढ़ उपमंडल के आठ मजदूर भी साथ थे। जिन्हें नालागढ़ में सैंपलिंग के लिए क्वारंटीन किया गया है। स्वारघाट और हमीरपुर जिले के निवासी स्वारघाट में क्वारंटीन किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें