फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने शराब ठेके पर जड़ा ताला

विज्ञापन
झुंझनू गांव मे शराब के ठेके को बंद करवातीं महिलाएं। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर/जामली। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के झुंझनू गांव के ग्रामीणों व महिला मंडल की सदस्यों ने शराब ठेके के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं ने मौके पर शराब ठेके को बंद करवा दिया। महिलाओं का कहना है कि शराब का ठेका यहां खुलने के बाद से महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महिलाओं व बुजुर्गों का आरोप है कि शराब का ठेका जब ढोलग गांव में खुलना था तो गैरकानूनी तरीके से उनके गांव झुंझनू में क्यों खोला गया है? ठेके के चलते महिलाओं को राशन डिपो व मंदिर में आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम न उठाने के चलते उन्हें ठेके पर ताला लगाना पड़ा।
झुंझनू गांव के ग्रामीणों व महिला मंडल की सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद महिलाओं ने शराब के ठेके पर ताला जड़ दिया। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो शराब का ठेका डूडियां पंचायत के अंतर्गत ढोलग गांव में खुलना था। शराब का ठेका सरकारी स्कूल, मंदिर व राशन डिपो के नजदीक है। इससे महिलाओं व बच्चों को शराबियों के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यही नहीं कई ऐसे भी हैं जो सारा पैसा शराब पर खर्च कर देते हैं। इससे परिवार को भूखा रहना पड़ता है या फिर सारी रात गायब रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गैरकानूनी तरीके से खोले गए इस ठेके की जानकारी जिला प्रशासन सहित जनमंच कार्यक्रम में मंत्री को भी दी गई थी। बावजूद इसके कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके चलते ग्रामीणों को तालाबंदी का रास्ता अपनाना पड़ा। ग्रामीणों व महिलाओं ने किसी भी सूरत में शराब ठेका न खुलने की बात कहते हुए ठेके पर इसी तरह ताला लगाए रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें