शिविर : रघुनाथपुरा स्कूल में सुबह 9:00 बजे से एनएसएस शिविर के तहत विभिन्न गतिविधियां शुरू होंगी।
शिविर: ऋषिकेश स्कूल में सुबह 10:00 बजे एनएसएस शिविर का समापन कार्यक्रम आयोजित होगा।
इंटरव्यू: सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय श्री नयना देवी जी में कैंपस इंटरव्यू सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। कथा: ग्राम पंचायत समोह में दोपहर 1:00 बजे राम कथा शुरू होगी।
काम की बात: सदर बिलासपुर के तहत चंगर आंगनबाड़ी एवं क्रेच केंद्र में क्रेच वर्कर और क्रेच हेल्पर के पद के लिए पात्र महिला अभ्यर्थी आज शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकतीं हैं।