घुमारवीं में होंगे ट्रायल, खिलाड़ियों के लिए 75 किलोग्राम भार सीमा निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। शिमला के रामपुर बुशहर में 31 अक्तूबर से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय वरिष्ठ महिला कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिलासपुर जिला की महिला कबड्डी टीम का चयन किया जाएगा। इसके लिए 26 अक्तूबर को शहीद विजय पाल स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घुमारवीं में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
बिलासपुर जिला कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान सुनील और महासचिव ओम प्रकाश वशिष्ठ ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाली खिलाड़ियों के लिए अधिकतम भार सीमा 75 किलोग्राम निर्धारित की गई है, जबकि आयु की कोई सीमा नहीं रखी गई है। ट्रायल के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण दोपहर 2:30 बजे होगा। उन्होंने जिला की सभी पात्र महिला कबड्डी खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि ट्रायल के माध्यम से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर जिला की टीम का चयन किया जाएगा, ताकि प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करने के लिए बेहतर टीम तैयार की जा सके।