फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिवा स्कूल चांदपुर के समारोह में बच्चों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

Sat, 07 Nov 2026 06:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
शिवा इंटरनेशनल आवासीय विद्यालय चांदपुर के समारोह में प्रस्तुति देते बच्चे। -स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
बिलासपुर। शिवा इंटरनेशनल आवासीय विद्यालय चांदपुर में चार नवंबर को वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विरासत विषय पर आधारित इस समारोह में विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और नैतिक मूल्यों को विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीवंत किया। समारोह की विशेषता यह रही कि विद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी ने इसमें भाग लिया।
विज्ञापन

समारोह में विधायक त्रिलोक जमवाल मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। बेनला ब्राह्मणा के प्रधान राकेश ठाकुर और पहचान संस्था की चेयरपर्सन चेतना शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया। गणेश वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने महाराणा प्रताप के जीवन और हल्दीघाटी के युद्ध का प्रभावशाली मंचन कर उनके शौर्य व त्याग को दर्शाया।
विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी, गोवर्धन लीला और कालिया नाग मर्दन को नृत्य व अभिनय से प्रस्तुत कर दर्शकों को भक्ति रस से सराबोर किया। बच्चों ने संस्कृत श्लोकों का सस्वर पाठ और गीता के उपदेशों से कर्म व धर्म का महत्व भी बताया। मां काली आदि शक्ति पर आधारित प्रस्तुति से नारी शक्ति और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा, वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक मधु शर्मा, कार्यकारी निदेशक अदिति शर्मा, आयुष शर्मा सहित अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें