बिलासपुर में किया गया डॉ. एनएल नड्डा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
23 स्कूलों की 102 टीमों के 204 बच्चों ने लिया भाग, विजेता को नवाजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कड़ी मेहनत और लगन से मनचाहा मुकाम हासिल किया जा सकता है। अब यह बच्चों को तय करना है कि वे भीड़ का गुमनाम हिस्सा बनकर रह जाना चाहते हैं, या फिर अपनी अलग पहचान बनाकर नाम कमाना चाहते हैं। यह बात चेतना संस्था के सचिव हरीश नड्डा ने बिलासपुर में कही।
चेतना संस्था बिलासपुर के तत्वावधान में डॉ. एनएल नड्डा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 23 स्कूलों की 102 टीमों के माध्यम से 204 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ. सतप्रकाश बंसल ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संस्था के सचिव हरीश नड्डा ने कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है। चेतना संस्था के माध्यम से इस तरह के कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मुहैया कराने के साथ उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना,आत्मविश्वास बढ़ाना और ज्ञान में वृद्धि करना है।
उन्होंने कहा कि नशे के चंगुल में फंसकर बच्चे और युवा न केवल अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं, बल्कि इसकी वजह से परिवार भी तबाह हो रहे हैं। नशे की आदत पूरी करने के लिए वे चोरी व अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी संलिप्त हो जाते हैं। उन्होंने बच्चों का आह्वान किया कि खुद नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहते हुए वे दूसरों को भी इस बारे जागरूक करें। चेतना संस्था की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा ने विशेष तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाते हुए प्रतिभागी बच्चों का मार्गदर्शन करने के साथ उनका हौसला बढ़ाया। चेतना संस्था के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
डॉ. मल्लिका नड्डा ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में डॉ. एनएल नड्डा का अहम योगदान रहा है। वह रांची विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में उन्हीं के आशीर्वाद व प्रेरणा से इस प्रतियोगिता के आयोजन की शुरुआत की गई है। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अगले साल से पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। मुख्य अतिथि डॉ. सतप्रकाश बंसल ने चेतना संस्था की इस पहल की सराहना की। कहा कि जल्द ही धर्मशाला में इसी तर्ज पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में शिक्षाविद बृजबाला सांख्यान, हिमाचल विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक त्रिशला शर्मा व बिलासपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र पंडित ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रणिका,अविका प्रथम:स्वदेश
चेतना संस्था के प्रवक्ता स्वदेश ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर की प्रणिका व अविका पहले स्थान पर रहीं। शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं के वेदांश व स्वाति ने दूसरा तथा हिम सर्वोदय स्कूल घुमारवीं के मृदुल व आरोही ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्हें पुरस्कार के रूप में 21 हजार, 15 हजार व 11 हजार रुपये की नकद राशि भेंट की गई।
चेतना संस्था बिलासपुर के तत्वावधान में आयोजित डॉ. एनएल नड्डा प्रश्रोतरी प्रतियोगिता के विजेता प