-धराड़सानी विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। राजकीय माध्यमिक विद्यालय धराड़सानी के यूथ एवं इको क्लब के सौजन्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा ने की।
समारोह में कृषि विभाग से सेवानिवृत्त उपनिदेशक शशि पाल शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने बच्चों को कॅरिअर से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि समय आ गया है कि हम अपने भविष्य के लिए अभी से सजग हो जाएं और अपनी रुचि के अनुसार विषय चुनकर कॅरिअर का निर्धारण करें। इसके लिए लगातार अध्ययन, प्रयास और आत्म मंथन के साथ उस स्तर के परिश्रम की आवश्यकता है। आज प्रतियोगिता के दौर में अपने आप को सिद्ध करना पड़ता है और यह तभी संभव है यदि हम निरंतर अनुशासित होकर लग्न के साथ प्रयास करें। साथ ही कृषि से संबंधित जानकारियां भी बच्चों को दी। इस अवसर पर स्कूल का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।