फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कंप्यूटर शिक्षा ले रहे प्राथमिक स्कूल मिहाड़ा के बच्चे

Sun, 08 Feb 2026 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
मिहाड़ा स्कूल में अध्यापक की देखरेख में लैपटॉप पर काम करते बच्चे। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सहायता से स्कूल में उपलब्ध कराए तीन लैपटॉप
विज्ञापन

बच्चे सीख रहे तकनीक के गुर, चौथी-पांचवीं के विद्यार्थी कर रहे नियमित अभ्यास

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बच्चों के सर्वांगीण विकास और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से राजकीय प्राथमिक पाठशाला मिहाड़ा में एक सराहनीय और नवाचारी पहल की गई है। विद्यालय में बच्चों को नियमित रूप से कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे वे आधुनिक तकनीक से परिचित हो रहे हैं।
विज्ञापन

पाठशाला प्रबंधन ने बिना किसी सरकारी सहायता के स्थानीय लोगों के सहयोग से तीन लैपटॉप उपलब्ध कराए हैं। इन लैपटॉप पर विद्यालय के बच्चे समय-समय पर अभ्यास करते हैं। बच्चे लैपटॉप को खोलना-बंद करना, टाइपिंग करना, कैपिटल और स्मॉल अक्षरों का प्रयोग करना जैसी बुनियादी कंप्यूटर दक्षताएं सीख रहे हैं। विद्यालय में कार्यरत अध्यापक खूब सिंह ठाकुर ने बताया कि चौथी और पांचवीं कक्षा के बच्चे सप्ताह में तीन से चार दिन लैपटॉप पर कार्य करते हैं। बच्चे माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में प्रार्थना पत्र, निबंध आदि लिखने का अभ्यास कर रहे हैं, जिससे उनमें आत्मविश्वास के साथ-साथ तकनीकी समझ भी विकसित हो रही है। मुख्याध्यापक प्रेमलता ने इस सुविधा के लिए स्थानीय लोगों का आभार जताया और अपने स्टाफ की सराहना की, जो बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है इस पहल का सकारात्मक परिणाम यह है कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला मिहाड़ा में विद्यार्थियों की संख्या अच्छी बनी हुई है। अध्यापकों ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों का दाखिला राजकीय प्राथमिक पाठशाला में करवाकर उन्हें बेहतर और आधुनिक शिक्षा का लाभ दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें