फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले के 72 विद्यार्थियों ने पीजीआई चंडीगढ़ में लिया हेल्थ केयर प्रशिक्षण

Sun, 08 Feb 2026 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़ में ओजेटी के लिए पहुंचे बिलासपुर के विद्यार्थी। स्रोत: शिक्षा विभाग
विज्ञापन
पीजीआई में संचालित विभिन्न विभागों, चिकित्सा सेवाओं से कराया अवगत
विज्ञापन

तीन दिन प्रयोगशालाओं व चिकित्सा इकाइयों का भी किया भ्रमण

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के हेल्थ केयर वोकेशनल ट्रेड के कक्षा 12वीं के 72 मेधावी विद्यार्थियों ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआई) चंडीगढ़ में तीन दिवसीय ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (ओजेटी) प्राप्त की। यह प्रशिक्षण 6 से 8 फरवरी तक चला, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना रहा।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला बिलासपुर के विभिन्न राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों झंडूता, नाल्टी, घागस, कंदरौर, पनोह, सुन्हाणी, जड्डू कुलज्यार, नखलेहड़ा, बस्सी, टोबा, बैहल व भाखड़ा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान पीजीआई के ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों को हेल्थ केयर सेक्टर से संबंधित अहम जानकारियां दी गईं। विशेषज्ञों ने अंगदान, रक्तदान, पीजीआई में संचालित विभिन्न विभागों, चिकित्सा सेवाओं और संस्थान की कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी साझा की। इसके अलावा विद्यार्थियों को पीजीआई परिसर की ओपीडी, प्रयोगशालाओं व अन्य चिकित्सा इकाइयों का शैक्षणिक भ्रमण भी करवाया गया, जिससे उन्हें वास्तविक कार्य वातावरण को समझने का अवसर मिला। इस अवसर पर समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें कौशल आधारित प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने और प्राप्त अनुभव को भविष्य में कॅरिअर निर्माण में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। जिला समन्वयक व्यावसायिक शिक्षा कुलदीप शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चार वोकेशनल ट्रेनरों सुनील कुमार, मोनिका डोगरा, आस्था और अंशिका को एस्कॉर्ट टीचर के रूप में तैनात किया गया था। यह प्रशिक्षण जिला उपनिदेशक शिक्षा (क्वालिटी) एवं जिला परियोजना अधिकारी (समग्र शिक्षा) निशा गुप्ता के मार्गदर्शन और डाइट जुखाला के प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें