फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बच्चों ने पेंटिंग बनाकर दिया नशे से दूर रहने का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
- पेंटिंग प्रतियोगिता में नवलोक स्कूल की अक्षिता रहीं प्रथम
विज्ञापन

-संस्कार सोसाइटी ने खंड स्तरीय पेंटिंग स्पर्धा का किया आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वयंसेवी संस्था संस्कार सोसायटी की ओर से चलाए गए घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा अभियान के तहत शनिवार को खंड स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 20 निजी स्कूलों के 50 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बच्चों ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से समाज में बढ़ रहे नशे के प्रति लोगों को जागरूक किया। नशे से होने वाले दुष्प्रभावों पर पेंटिंग बनाकर नशे से दूर रहने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को संस्था की तरफ से पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में नवलोक आदर्श विद्यालय खनसरा मैहरी की अक्षिता ने पहला, शिव शक्ति पब्लिक स्कूल कसारू की वैष्णवी ने दूसरा और एसवीएम घुमारवीं की स्वाति ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त एएसपी मदन कांत शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को स्वयं नशे दूर रहकर दूसरों को भी इस बुराई के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज नशा हमारे समाज के लिए सबसे खतरनाक है। हम सबको इससे बचने की जरूरत है। उन्होंने नशे जैसी बुराई के प्रति लोगों को लगातार जागरूक करने के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की। संस्था के संस्थापक ने कहा कि चाहे कोई भी परिस्थिति हो हमें कभी भी नशा नहीं करना है और दूसरों को भी नशा न करने के लिए जागरूक करना है। इस अवसर पर संस्कार सोसायटी के प्रधान कुंदन रतवान, महासचिव डॉ. तिलक धर्माणी, डॉ. पुष्प राज, सोमदत्त कालिया, अनिल धर्माणी, रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें