फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बैग फ्री डे पर दादा-दादी के साथ बच्चों ने किया मनोरंजन

Sat, 31 Jan 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
सलोआ स्कूल में बैग फ्री डे पर दादा के साथ फोटो खिंचवाता बच्चा। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
जिले में स्कूलों में आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/श्री नयना देवी जी। जिले के स्कूलों में शनिवार को बैग फ्री डे मनाया गया। इस मौके पर सामाजिक उत्तरदायित्व और वृद्धावस्था विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें बच्चों ने दादा-दादी के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला सलोआ में विद्यार्थियों के दादा-दादी एवं नाना-नानी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जिससे पीढ़ियों के बीच आपसी संवाद, सम्मान और सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ किया जा सके। कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए दादा-दादी के साथ सेल्फी गतिविधि और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने बुजुर्गों के प्रति प्रेम, सम्मान और अपने भावों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थी असलम ने सर्वाधिक सही उत्तर देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य अमित कुमार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करते हैं और उन्हें यह समझने में सहायता करते हैं कि वृद्धजनों के प्रति हमारा कर्तव्य क्या है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों को बधाई दी।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक पाठशाला बजौरा मैं बैग फ्री डे का आयोजन किया गया। इस दौरान थीम के अनुसार एक कला प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें सौरव जायसवाल ने पहला, सूर्यांश शर्मा ने दूसरा और प्रिंस चौहान ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर बच्चों को अध्यापक सुनील कुमार ने करियर काउंसलिंग भी की।
विज्ञापन

राजकीय उच्च विद्यालय मातला जिला बिलासपुर में बैग फ्री डे मनाया गया, जिसमें विद्यार्थियों के अभिभावक एवं दादा-दादी, विद्यालय में उपस्थित रहे। विद्यालय के बच्चों ने बैग फ्री डे के उपलक्ष्य पर विभिन्न गतिविधियों जैसे खेलकूद, वॉलीबाल, खो-खो आदि में जमकर भाग लिया। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में साफ सफाई करी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

सलोआ स्कूल में बैग फ्री डे पर दादा के साथ फोटो खिंचवाता बच्चा। स्रोत: स्कूल प्रबंधन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें