फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: समलोहल में छह केंद्रों के बच्चों को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त पुरस्कार समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे हुए सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के बरठीं क्षेत्र से सटे ग्राम समलोहल में छह केंद्रों का संयुक्त पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में समलोहल, छत, संडयार, कोटलू ब्राह्मण, पलासला सहित छह केंद्रों के बच्चों, अभिभावकों, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

समारोह के मुख्यातिथि पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम हैं। उन्होंने बच्चों से शिक्षा के साथ खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कोऑर्डिनेटर आशीष ठाकुर ने बताया कि समारोह का उद्देश्य बच्चों को प्रोत्साहित करना और शिक्षा व खेल गतिविधियों के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें