फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई पर गाने पर थिरके बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
-मिनर्वा स्कूल में मनाया गया ग्रैंड पेरेंट्स-डे
विज्ञापन

-दादा-दादी और नाना-नानी बच्चों के जीवन के अमूल्य रत्न : परवेश

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। मिनर्वा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में शनिवार को ग्रैंड पेरेंट्स-डे का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य परवेश चंदेल ने किया। बच्चों के दादा-दादी और नाना-नानी ने भी समारोह में विशेष रूप से शिरकत की। प्रधानाचार्य ने मां सरस्वती की फोटो के समक्ष पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया।
विज्ञापन


समारोह में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने प्यारे दादाजी हैं सबसे अनमोल, तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई, मेरी दुनिया मेरी दुनिया, पापा के पापा हमारे दादा और मां के पापा हमारे नाना, जादू की छड़ी हूं मैं और दादी मां दादी मां और अन्य गीतों पर डांस किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों के दादा-दादी और नाना-नानी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य समाज में वरिष्ठ नागरिकों को उचित सम्मान दिलाना है। उन्होंने कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी बच्चों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका साथ बच्चों के जीवन के मूल्यों और महत्व को बढ़ाता है। दादा-दादी और नाना-नानी हमारे जीवन के अमूल्य रत्न हैं। वह हमारे लिए आदर्श होते हैं और हमारे जीवन को खुशियों से भर देते हैं। इस मौके पर अमृति देवी, एडवोकेट लेखराम, ज्ञानचंद रत्न, डॉ. डीडी भारद्वाज, ललित, एनके शर्मा, व्यासा देवी, विशन दास, श्याम, उर्मिला, जगदीश, बलबीर, बनिता, राजपाल और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें