फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मेरे देश की धरती सोना उगले देशभक्ति गीत पर झूमे बच्चे

Sat, 07 Dec 2024 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में प्रस्तुति देते बच्च
विज्ञापन
-शिवा इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में एसडीएम सदर अभिषेक कुमार गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बच्चों ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना से मुख्यातिथि का स्वागत किया।
समारोह में बच्चों ने श्री गणेशा देवा, दादा की छड़ी, टुकर-टुकर, यू आर गौना हियर मी रोअर, माता-पिता का प्यार, तेरे ही भरोसे, या बासा रई खुशी, तू जो मिला, तेरी याद साथ है, जहां दूध की नदियां, मी है कोली, ये मत कहो खुदा से, कूडो परफॉरमेंस, मेरे देश की धरती सोना उगले, स्कूल नहीं जाना में, संदेशे आते हैं, तेरी मिट्टी में, सूरज पर हम करें हम तेरी सवारी, बार बार हां, गोविन्द बोलो हरी गोपाल बोलो, जीवन के दिन छोटे सही, नाटी बंदेया रे बंदेया और पंजाबी गिद्दा कर सबका मन मोह लिया। मुख्यातिथि ने प्री नर्सरी से लेकर चौथी कक्षा तक के बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ. शिल्पा गोयल ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि ने कहा कि बच्चों के लिए वार्षिक समारोह बहुत खास होता है। सम्मान पाने के लिए बच्चे पूरा वर्ष भर मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्कूल की सफलता बच्चों पर निर्भर होती है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोनिका सोम्बल, शिवा समिति के प्रबंधक निदेशक इं. पुरुषोत्तम शर्मा, डॉ. हर्षा, सचिव मधु शर्मा, कार्यकारी निर्देशक आयुष शर्मा, कुमारी अदिति, बीएड कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील शर्मा, केवी की प्रधानाचार्य रिंकू कुमारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
इन बच्चों को मिला सम्मान
समारोह में ओजस, तन्मय, सूर्यांश, अभिनंदन, आहान, आतिश, जाह्नवी, शिवांश, वैष्णवी, प्रतिभा, हर्षाली, वैदिक, सान्वी, आयुष, यशिका, काव्यांश, रियांश, आरिव, अलैश बरूर, प्रकृति, सवाना, वृंदा, अगस्त्य, दर्श, क्षवि, कुलश्रेष्ठ, ओजस्वी, जैदित्य सिंह, कर्णव, मन्नत सोनी, कनिष्क, महक, प्रशविता, अद्वित, इवा, गौरांग, अर्शित, आरुष, आरव, जोसन, अवयं, कनक, नील माधव पंडित, निहारिका, कियान, रूहानी, सान्वी, वर्णिका, गीतांजलि, कशिश, प्रतिभा, मधुरता, प्रत्यक्ष, रुद्राक्ष, अंशिका, सनाया, प्रांशुल, रिद्धि, राशिका, शौर्य, दिव्यांश, कबीर स्याल आदि बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें