फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मुख्यमंत्री आज 127.09 करोड़ रुपये की योजनाओं को करेंगे उद्घाटन, शिलान्यास

विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए लगाया गया पंडाल । संवाद
विज्ञापन
घवांडल में जनसभा को भी करेंगे संबोधित, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

श्री नयनादेवी जी में पूजा और दर्शन करके लेंगे मां का आशीर्वाद

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को विधानसभा श्री नयनादेवी जी में 127.09 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह घवांडल में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनसभा में हर विधानसभा से कार्यकर्ता जाएंगे। इसके अलावा पर्याप्त पुलिस बल में श्री नयनादेवी और घवांडल में तैनात कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुबह 10:20 बजे हेलीकॉप्टर से श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगे। वहां से सड़क मार्ग से होते हुए 11:20 बजे श्री नयनादेवी मंदिर पहुचेंगे। वहां दर्शन और पूजा करेंगे। 12:15 बजे बस अड्डा श्री नयना देवी जी में विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह नम्होल में 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त आवासीय निर्माण, डोलरा से बाग मेहला संपर्क सड़क की 3.69 करोड़ रुपये की गई मेटलिंग एवं टारिंग, गांव घोड़ी से सायर तक 2.85 करोड़ से बनी नई संपर्क सडक़ , 4.92 करोड़ से बनी गलवा से चलेला संपर्क सडक़, 5.25 करोड़ से बनी देयोथ-लगघाट-जमली सडक़ के उन्नयन कार्य, 3.02 करोड़ से ग्राम पंचायत नकराना एवं आसपास के गांवों को जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति योजना, 49.9 लाख रुपये बने स्वारघाट में नवीन पशु चिकित्सालय और श्री नयना देवी जी बस स्टैंड पर आगमन कक्ष के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये की परियोजनाएं का उद्घाटन करेंगे। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में 9 करोड़ रुपये बनने वाले बहुउद्देशीय इनडोर स्टेडियम, 79.25 करोड़ रुपये से नवगांव-बेरी सड़क के सुधार एवं उन्नयन कार्य, 3.10 करोड़ रुपये से श्री नयना देवी जी नगर के सीवरेज सिस्टम के उन्नयन कार्य, 5.44 करोड़ रुपये से मलोठी समोग उठाऊ सिंचाई योजना के पुन: मॉडलिंग कार्य और 5 करोड़ रुपये से मजारी फीडर सिंचाई योजना के सुधार कार्य का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे घवांडल चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें