फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मुख्यमंत्री का बिलासपुर दौरा आज, 69 करोड़ के शिलान्यास-द्घाटन करेंगे

Tue, 16 Dec 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं में 6.08 करोड़ के बहुउद्देशीय खेल परिसर की रखेंगे आधारशिला
विज्ञापन

सीर खड्ड पर बाड़ी मझेड़वां–डाहड़–पनोल सड़क पर स्पैन पुल का करेंगे शिलान्यास

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को बिलासपुर के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में लगभग 69 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री घुमारवीं में आयोजित अखिल भारतीय पेंशनर दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री 17 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे घुमारवीं के टिकरी हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां वह 6.08 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुउद्देशीय खेल परिसर की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद सुबह 10:35 बजे घुमारवीं शहर पहुंचकर मुख्यमंत्री 4.82 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुलिस थाना घुमारवीं का उद्घाटन करेंगे। 6 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले फैमिली क्वार्टर की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:55 बजे घुमारवीं बस स्टैंड पहुंचकर 6.13 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड की जाने वाली सात किलोमीटर लंबी अमरपुर–हड़सर–डाहड़–जमन–घुमारवीं सड़क की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद 11:15 बजे मुख्यमंत्री सीर खड्ड पुल पहुंचेंगे, जहां वह 34.95 करोड़ रुपये की लागत से 31 किलोमीटर लंबी घुमारवीं–बरठीं–शाहतलाई सड़क के उच्चीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे। 3.67 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सीर खड्ड वर्षा जल संग्रहण (चेक डैम) का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सुबह 11:35 बजे मुख्यमंत्री बाड़ी मझेड़वां पहुंचकर 6.80 करोड़ रुपये की लागत से सीर खड्ड पर बाड़ी मझेड़वां–डाहड़–पनोल सड़क पर प्रस्तावित 68 मीटर लंबे जीप योग्य स्पैन पुल की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे घुमारवीं स्थित एम फॉर यू होटल पहुंचेंगे, जहां वह अखिल भारतीय पेंशनर दिवस समारोह में मुख्यातिथि के रूप में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:15 बजे जिले से प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें