बिलासपुर में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के लिए चुनाव की काउंटिंग जारी है। एसोशिएशन के 9 पदों के लिए 51 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। बीती 30 अक्तूबर को वोटिंग हुई थी। जिसमें 953 सदस्यों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
आज देर शाम तक चुनाव परिणाम आने की संभावना है। बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के लिए 6, उम्मीदवार, वाइस प्रेसिडेंट महिला के लिए 3, सेक्रेटरी के लिए 5, सह सचिव के लिए 6 प्रत्याशी, कोषाध्यक्ष के लिए 3, लाइब्रेरी सेक्रेटरी के लिए 3 और एग्जीक्यूटिव मेंबर के लिए 19 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शाम तक हो जाएगा।