फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EG Election 2023: प्रियंका गांधी बोलीं, दादी-पिता छलनी हुए... फिर भी नहीं घटी हमारी देशभक्ति

Tue, 31 Oct 2023 05:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने बिलासपुर में दादी और पिता की हत्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, दादी को गोलियों से भून दिया गया, सात साल बाद पिता का छलनी शरीर घर आया, फिर भी हमारी देशभक्ति कम नहीं हुई।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी और सीएम बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर और खैरागढ़ की चुनावी सभाओं में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एलान किया कि एलपीजी सिलिंडर भराने पर महिला के बैंक खाते में 500 रुपये की सब्सिडी आएगी। साथ ही, प्रियंका ने सत्ता में कांग्रेस के लौटने पर हर माह 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली समेत सात अन्य घोषणाएं भी कीं।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने बिलासपुर में दादी और पिता की हत्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, दादी को गोलियों से भून दिया गया, सात साल बाद पिता का छलनी शरीर घर आया, फिर भी हमारी देशभक्ति कम नहीं हुई। जब हम अपनी बीती पीढ़ी की बात करते हैं, तो हमारे विरोधी परिवारवाद की बात उठाते हैं, पर ये परिवारवाद नहीं देशभक्ति है। रैली में उन्होंने प्रदेश कांग्रेस का थीम सॉन्ग लॉन्च किया।

जनसभा से प्रियंका गांधी ने की ये घोषणाएं

  • सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपये की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में दिया जाएगा।
  • 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली।
  • महिला स्व-सहायता समूहों तथा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ। 
  • आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना। 
  • राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे। 
  • छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क इलाज। 
  • परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफ। 
  • राज्य के किसानों से तिवरा को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें