फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखी, दुकानदारों को दी हिदायत

विज्ञापन
घुमारवीं में फास्ट फूड की दुकान पर निरीक्षण करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
घुमारवीं में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों में दी दबिश
विज्ञापन

मोबाइल वैन से मौके पर की गई खाद्य पदार्थों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वीरवार को घुमारवीं शहर में विभिन्न दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान फास्ट फूड की दुकानों समेत अन्य खान-पान के प्रतिष्ठानों में उपलब्ध खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांची गई।
निरीक्षण के दौरान विभाग की मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन भी मौके पर मौजूद रही। वैन के माध्यम से विभिन्न खाद्य पदार्थों और खाने-पीने की वस्तुओं की मौके पर ही स्पॉट टेस्टिंग की गई। टीम ने दुकानों के किचन का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थ तैयार करने की व्यवस्था, रखरखाव और साफ-सफाई का जायजा लिया।
विज्ञापन

विभागीय टीम ने दुकानदारों और किचन संचालकों को खाद्य पदार्थ तैयार करते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। किचन में काम करने वाले कर्मचारियों को हेड कवर, दस्ताने और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई। साथ ही कर्मचारियों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और खाद्य सामग्री तैयार करने से पहले व बाद में हाथों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। टीम ने कहा कि उपभोक्ताओं को स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना प्रत्येक खाद्य कारोबार संचालक की जिम्मेदारी है। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर भविष्य में भी इस तरह के निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे।
इस दौरान फूड एनालिस्ट अक्षय कुमार और लैब अटेंडेंट चंदन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें