फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मतदान केंद्रों पर जांची बिजली, पानी की व्यवस्था, कमियां दूर करनी होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसी ने पंजगाईं, धौनकोठी व द्रोबड़ पंचायतों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए प्रशासन ने कसी है कमर
कमी मिलने पर एसडीएम, बीडीओ को तत्काल सुधार के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार के निर्देशों पर अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर ने विकास खंड सदर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पंजगाईं, धौन कोठी और द्रोबड़ में अधिसूचित मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एडीसी ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, फर्नीचर, शौचालय, साफ-सफाई और मतदाताओं के बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों की स्थिति को परखा गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान से पहले सभी व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखा जाए, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सतीश जमवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकांश मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। जहां-जहां छोटी-मोटी कमियां सामने आईं, उन्हें मौके पर ही दूर करने के निर्देश जारी किए गए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि हर मतदान केंद्र पर मतदाताओं के लिए सुविधाजनक और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाए। बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी उपमंडलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि किसी भी केंद्र पर कोई कमी पाई जाती है, तो उसे संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के माध्यम से तुरंत ठीक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पंचायत चुनावों को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों को लगातार फील्ड में रहकर तैयारियों का जायजा लेने और समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि पंचायत चुनावों को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें