फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

177 कामगारों को बांटे चेक और इंडक्शन हीटर

Sat, 16 Jan 2016 05:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रम कल्याण बोर्ड बिलासपुर का कार्यक्रम घुमारवीं इंटक कार्यालय में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बोर्ड में पंजीकृत कामगारों को बोर्ड की ओर से मिलने वाली वित्तीय सहायता प्रदान की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में इंटक के जिलाध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने 173 कामगारों को श्रम कल्याण बोर्ड से मिलने वाली सुविधाओं के चेक और इंडक्सन हीटर वितरित किए।

इसके अलावा श्रम कल्याण बोर्ड जिला बिलासपुर पंजीकृत 88 कामगारों को उनके बच्चों की शिक्षा के लिए 2,44,000 की राशि के चेक भी बांटे गए, जबकि 11 कामगारों को इंडक्शन हीटर दिए गए। 2 कामगारों की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को 65 हजार की राशि वितरित की गई ।
विज्ञापन


उनके अनुसार गंगा राम मिस्त्री गांव और डाकघर डंगार तहसील घुमारवीं के निधन पर उनकी धर्म पत्नी को 60,000 रुपये की राशि और धर्म सिंह गांव देहरा डा. हटवाड़ तहसील घुमारवीं की धर्म पत्नी को 5,000 रुपये की राशि वितरित की गई ।

72 कामगारों को चिकित्सा सुविधाओं के 4,11,918 रुपये की राशि के चेक वितरित किए गए। रूप सिंह ठाकुर ने कहा कि इंटक जिला बिलासपुर की हर ग्राम पंचायत में श्रम कल्याण बोर्ड से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए जागरुकता शिविरों का आयोजन करेगी।

इसके माध्यम से निर्माण में कार्यरत प्रत्येक कामगार को श्रम कल्याण बोर्ड में पंजीकृत करवाया जाएगा। इस अवसर पर श्रम कल्याण बोर्ड की ओर से जागृति शर्मा, जिला इंटक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्म सिंह सहगल, महासचिव सरदार रूप सिंह, महिला विंग की जिला अध्यक्ष पूनम शर्मा, झंडूता महिला इंटक की अध्यक्षा मधु चंदेल, कलोल इंटक के संगठन सचिव नारायण सिंह, जाहू इंटक के प्रधान चेतराम, घुमारवीं इंटक के सचिव लक्ष्मी दत्त, रणवीर पटियाल, तल्याणा इंटक प्रधान जोगिंद्र सिंह उपस्थित थे ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें