फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीएचसी तलाई की सुविधाओं में होगा इजाफा, नए चिकित्सक की हुई नियुक्ति

Thu, 05 Dec 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अस्पताल में अब तीन हुई चिकित्सकों संख्या
विज्ञापन

- सीएचसी पर नगर पंचायत सहित अन्य पंचायतों की 20 हजार आबादी निर्भर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर पंचायत तलाई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं में जल्द ही इजाफा होने वाला है। स्वास्थ्य विभाग ने इस सीएचसी में नए चिकित्सक की नियुक्ति के आदेश किए हैं।
विज्ञापन

सीएचसी में वर्तमान में दो चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। इन्हीं दोनों चिकित्सकों पर ओपीडी और आपातकालीन सेवाओं का जिम्मा है। एक चिकित्सक ओपीडी तो दूसरा चिकित्सक रात को आपातकालीन सेवाएं देते हैं। यदि एक चिकित्सक छुट्टी चला जाए तो सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो जाती हैं। लेकिन अब एक और चिकित्सक की नियुक्ति होने से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होने की उम्मीद है। बता दें कि सीएचसी तलाई पर नगर पंचायत की करीब ढाई हजार आबादी, साथ लगती नघ्यार, बड़गाल गलू, कोसरिया, घराण, झबोला, दसलेहड़ा, सनहीरा, जडू कुलज्यार गांव पंचायतों के करीब 15 हजार लोगों के अलावा बाबा बालक नाथ जी के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सेवाएं निर्भर हैं। वहीं सीएचसी के नए भवन का निर्माण भी चल रहा है। नया भवन बनने में अभी कुछ समय लगेगा। उधर, स्वास्थ्य खंड चिकित्सा अधिकारी झंडूता ने बताया कि सीएचसी तलाई के एक चिकित्सक की नियुक्ति के आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें