-हर दिन खेले जा रहे तीन मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लुहणू क्रिकेट मैदान में विरासत-ए-कहलूर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत तीन मुकाबले खेले गए। इसमें चौहान स्पोर्ट्स हब, स्पार्टन इलेवन और बिलासपुर लाइंस ने जीत दर्ज की।
पहला मुकाबला चौहान स्पोटर्स हब और कहलूर लीजेंड के बीच खेला गया। चौहान स्पोर्ट्स हब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में चौहान स्पोटर्स हब ने आठ विकेट खोकर 134 रन बनाए। इस पारी में हर्षित ने नाबाद 36 रनों का योगदान दिया। कहलूर लीजेंड की ओर सुनील और रजत ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कहलूर लीजेंड सात विकेट खोकर 128 रन बनाए और छह रन से मैच हार गई। कहलूर लीजेंड की ओर से प्रवीण ठाकुर ने 46 रन की पारी खेली। चौहान स्पोर्ट्स हब की ओर से पंकज ठाकुर ने दो विकेट हासिल किए। दूसरा मैच स्पार्टन इलेवन और रोसिन के बीच खेला गया। स्पार्टन इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने चार विकेट खोकर 154 रन गनाए। स्पार्टन इलेवन की ओर से अंकुर ठाकुर ने नाबाद 54 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रासिन की टीम आठ विकेट खोकर 84 रन बना पाई और 70 रन से मैच हार गई। स्पार्टन इलेवन की ओर से प्रिंस ठाकुर ने तीन विकेट हासिल किए।
दूसरा मैच बिलासपुर लाइंस और एचपीएलएम के बीच हुआ। एचपीएलएम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने छह विकेट खोकर 86 रन बनाए। बिलासपुर लाइंस की ओर से जसवीर ने दो विकेट हासिल किए। स्ट्राइकर-11 ने 11.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।