फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कूड़े उठाने के दाम में बढ़े, फिर भी लग रहे ढेर

Sat, 13 Dec 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं शहर में खुले में लगे कूड़े के ढेर के पास पहुंचा लावारिस पशु। संवाद
विज्ञापन
घुमारवीं शहर में खुले में पड़े कूड़े से लोग परेशान
विज्ञापन

ढेरों के पास लगा रहता है लावारिस पशुओं का जमावड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं की ओर से घरों व दुकानों से कूड़ा उठाने के लिए निर्धारित दाम में वृद्धि किए जाने के बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था में कोई ठोस सुधार नजर नहीं आ रहा है। जहां-तहां कूड़े के ढेर लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद केवल अपनी आय बढ़ाने पर ही ध्यान केंद्रित किए हुए है, जबकि जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
शहर के विभिन्न वार्डों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े की समय पर उठान न होने से न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि आसपास का वातावरण भी दूषित हो रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कूड़ा उठाने की व्यवस्था अनियमित बनी हुई है, जिससे नागरिकों में रोष बढ़ता जा रहा है। स्थिति उस समय और भी गंभीर हो जाती है जब शहर के राजकीय कन्या विद्यालय के मुख्य गेट से मात्र 20 मीटर की दूरी पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। यह कूड़े का ढेर स्कूल जाने वाली छात्राओं, अभिभावकों, राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। स्कूल की गली के अंदर लगे कूड़े के ढेर से पूरे दिन दुर्गंध फैली रहती है, जिससे न केवल दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, बल्कि लोगों का वहां रुकना भी मुश्किल हो गया है। कूड़े के ढेर के आसपास लावारिस पशुओं का जमावड़ा आम बात हो गई है। ये पशु अक्सर आपस में लड़ते रहते हैं, जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों, वाहनों और आसपास की दुकानों को नुकसान पहुंचने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि स्कूल जाने वाले बच्चों को इन लावारिस पशुओं के कारण जान जोखिम में डालकर गली से गुजरना पड़ता है। कई बार तो स्थानीय लोगों और दुकानदारों की मदद से इन पशुओं को हटाया जाता है, तब जाकर बच्चे सुरक्षित रूप से स्कूल पहुंच पाते हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर परिषद को चाहिए कि वह बढ़े हुए रेटों के अनुरूप सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए, कूड़े का नियमित उठान सुनिश्चित करें और स्कूलों व भीड़भाड़ वाले इलाकों के आसपास विशेष ध्यान दें। साथ ही लावारिस पशुओं की समस्या के समाधान के लिए भी ठोस योजना बनाई जाए, ताकि बच्चों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

शहर में घर-घर से कूड़ा लिया जाता है। बावजूद इसके कुछ लोग बाहर कूड़ा फेंकने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे सभी जगह पर जहां कूड़े के हॉटस्पॉट बने हैं, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि ऐसे सभी लोगों पर नजर रखी जा सके और ऊपर कार्रवाई की जा सके। -रीता सहगल, अध्यक्ष नगर परिषद घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें